टीकमगढ़: मऊ चुंगी रोड पर ₹148 लाख से बनेगा नया यातायात थाना: टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल
जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा नवीन यातायात थाना भवन के निर्माण हेतु मऊ चुंगी रोड बैकुंठी के सामने स्थित भूमि पर आज दिन गुरुवार को गरिमामय शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया थाना भवन का निर्माण लगभग 148 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा