मुगलसराय: तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुगलसराय-चकिया मार्ग घंटों तक रहा बाधित
बीते बुधवार रात्रि 09 बजे को आए तेज चक्रवाती तूफान के चलते क्षेत्र में भारी तबाही देखने को मिली। तेज आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं मुगलसराय-चकिया मार्ग पर विशाल पेड़ गिर जाने से आवागमन घंटों बाधित रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा