रांची : रांची रेलवे स्टेशन के सामने सेरसा स्टेडियम के सामने वाली गली स्थित रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में सुबह एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला।जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग वॉक कर रहे एक युवक की नजर नवजात बच्चे पर पड़ी। इसके बाद उसने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्चे को तुरंत अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए अस्पताल ले गई।मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने बताया कि यदि समय रहते बच्चे पर नजर नहीं पड़ती, तो आवारा कुत्ते उसे नुकसान पहुंचा सकते थे।फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।#viralvideoranchinews
Burmu, Ranchi | Sep 10, 2026