बिंदकी: रेवाड़ी के समीप लुटेरों ने एक व्यक्ति को गाड़ी से उतारकर नशीला बिस्किट खिलाकर ₹25,000 व मोबाइल लूटे
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के रेवाड़ी के समीप हाईवे किनारे बोलोरो गाड़ी सवार लोगों ने राजकुमार निवासी जनपद बस्ती को सड़क किनारे उतार दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में सवार लोगों ने चाय पिलाई बिस्किट खिलाया जिससे वह नशे में हो गया और उसके पास से ₹25000नगद व मोबाइल ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है।