पलवल पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला के पिता स्व. लाला वेद प्रकाश मंगला के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं हैं और वह झूठ की राजनीति कर रही है। उन्होंने भाजपा सरकार में विकास कार्यों और युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची रोजगार मिलने का भी जिक्र किया।
#Palwal #NayabSinghSaini #DeepakMangla #HaryanaNews #PoliticalNews #CMNayabSaini #Faridabadnews Nayab Saini