बरियारपुर: गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन शोभा यात्रा
शनिवार को शाम 7:00 बजे धूमधाम से नौवा गढ़ी मैं भगवान विश्वकर्मा का शोभा यात्रा ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकल गया। इस विसर्जन शोभा यात्रा में काफी की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। और जय विश्वकर्मा बाबा के नारे से गूंजता दिखा विसर्जन शोभायात्रा। मौके पर उपस्थित संजय शर्मा, मंटू शर्मा, अरविंद शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।