जींद: जींद के शास्त्री नगर से 28 वर्षीय लड़की लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
Jind, Jind | Feb 28, 2024 बुधवार को जींद पुलिस ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 28 वर्षीय बहन घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदकी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।