बगोदर: अटका कुबरीटांड नाला में बनेगा का पुलिया,जिला परिषद सदस्य ने निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
बगोदर प्रखंड के अटका पूर्वी पंचायत के कुबरीटांड नाला में 15 वें वित आयोग अनुदान मद से एक स्पेन पुलिया का निर्माण का बुधवार को विधिवत शिलान्यास जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य ने कहा कि कुबरीटांड नाला छठ घाट में आस - पास और दूरदराज से लोग छठ पूजा के अलावे अन्य पूजा कार्यक्रम के लिए जुटते है।