बलरामपुर: ललिया में पुलिस ने होली और ईद उल फितर त्यौहार के मद्देनज़र कानून व्यवस्था के अनुपालन हेतु किया फ्लेग मार्च
13 मार्च शाम 5:00 बजे ललिया में पुलिस द्वारा होली एवं ईद उल फितर त्यौहार के मद्देनजर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के अनुपालन हेतु फ्लैग मार्च किया गया। लोगों से सामाजिक सौहार्द कायम रखते हुए त्यौहार मनाने को कहा गया अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी तरह की भ्रामक सूचनाओं को न फैलाने को कहा गया। गड़बड़ी फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।