बलरामपुर: वीर विनय चौक से चौक बाजार जाने वाली मार्ग पर त्योहार के खरीदारों की भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक किया गया वन वे
13 मार्च गुरुवार शाम 4 बजे वीर विनय चौक से चौक जाने वाले मार्ग मुख्य बाजार में होली एवं रमजान त्योहार के खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई।जाम की स्थिति को देखते हुए बाजार के अंदर जाने वाले मार्ग को वन वे किया गया है पुलिस द्वारा बड़े वाहनों का प्रवेश बाजार के अंदर जाने से रोक दिया गया है त्यौहार की दृष्टिगत भीड़ एवं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है