बलरामपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष ने अटल भवन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली
13 मार्च गुरुवार 1:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी महामंत्री वरुण सिंह मोनू मीडिया प्रभारी अवधेश पांडे ने भाजपा कार्यालय अटल भवन में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई। उन्होंने कार्यालय में पहुंचने वाले लोगों को अमीर गुलाल लगाया एवं मिष्ठान खिलाया। सुबह से दोपहर बाद तक होली मिलन कार्यक्रम भाजपा कार्यालय में चलते देखा गया।