हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में दायित्व मिलने पर मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का जताया आभार
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
धूमन सिंह किरमच ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी का उद्देश्य संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत बनाना है। सरस्वती हैरिटेज बोर्ड डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुभव और मार्गदर्शन के माध्यम से पार्टी की नीतियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने का काम निरंतर जारी रहेगा। भाजपा संगठन द्वारा सौंपे गए इस नए दायित्व के तहत वे राज्यभर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क साधकर पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक गति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर किरमच ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार जन-जन के विकास और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। साथ ही, उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी का हर कार्यकर्ता एकजुट होकर जनसेवा के कार्यों में जुटा हुआ है।