महसी: भगवानपुर माफी से अवैध शस्त्र के मामले में एक वारंटी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।
रामगांव थाने की पुलिस ने रविवार शाम अवैध शस्त्र के मामले में एक वारंटी को भगवानपुर माफी से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि ननकू पुत्र नारायण को उपनिरीक्षक अजेश कुमार, कांस्टेबल मार्कंडेय तिवारी, दीपक चौहान ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया।