कुंडा: मानिकपुर के अतौलिया गांव के दबंगो ने गिराया गरीब का छप्पर, शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू किया जांच
मानिकपुर के अतौलिया गांव के शिव शंकर पुत्र विनोद कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके छप्पर को गांव के ही रहने वाले दबंग किस्म के दर्जन भर लोगों द्वारा जबरन गुरुवार को गिरा दिया । जब वह विरोध करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।