खलीलाबाद: मगहर में 64 करोड़ की लागत से बनने वाले रेल ओवरब्रिज का सदर विधायक ने किया शिलान्यास, जाम से मिलेगी राहत
मगहर से अशरफाबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-173 पर बनने वाले दो लेन रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास सदर विधायक अंकुश तिवारी ने किया। लगभग 64.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह ओवरब्रिज रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत देगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम होगा, समय की बचत होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।