परिहार: इंटरमीडिएट की परीक्षा में परिहार के छात्र/छात्रा ने जिले में दूसरा व तीसरा स्थान लाकर लहराया परचम
इंटरमीडिएट की परीक्षा में परिहार के छात्र/छात्रा ने जिले में दूसरा व तीसरा स्थान लाकर लहराया परचम। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में प्रखंड के छात्रों ने परचम लहराया है। प्रखंड के जयनगर गांव निवासी शिवम कुमार ने जिले में दूसरा तथा अंदौली की सदफ तहसीन ने तीसरा स्थान लाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिवम को कुल 457 तथा सदफ को 448 अंक प्राप्त हुए हैं।