भादरा के गांधी पार्क में बुधवार शाम अचेत अवस्था में मिले 73 वर्षीय वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान देहमान निवासी बलदेव पुत्र जगबीर के रूप में हुई। पुलिस को उसके पास अग्रोहा आयुर्वेदिक अस्पताल की पर्ची मिली। शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।