मंझनपुर: मंझनपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत नए सत्र के कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे, अभिभावक और अधिकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी इलाके में शनिवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद स्कूल चलो अभियान के नए सत्र का शुभारंभ राज्य स्तरीय तरीके से किया गया है। जिसका सीधा प्रसारण कौशांबी में भी देखा गया है।मंझनपुर स्थित उदयन सभागार में बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलवाया गया था। जिन्हें सम्मानित किया गया है। शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया है।