सिरौली गौसपुर: सिरौली गौसपुर ब्लॉक परिसर में सार्वजनिक शौचालय और प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया गया
सिरौली गौसपुर ब्लॉक परिसर में सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक सभागार के सौंदरीकरण नवनिर्मित प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा के द्वारा किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा इन कार्यों का उद्देश्य ब्लॉक परिसर को जनता के लिए अधिक सुविधाजनक और सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा सार्वजनिक शौचालय से ग्रामीण महिलाओं और दिव्यांगजनों को विशेष राहत मिलेगी।