कर्वी: ऑपरेशन मुस्कान में सफलता, पहाड़ी पुलिस ने 17 वर्षीय अपहृता को सकुशल किया दरयाफ्त
चित्रकूट पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना पहाड़ी पुलिस ने 17 वर्षीय अपहृता को एनएच-35 से सकुशल दरयाफ्त किया। 24 मई को दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह की टीम ने सफलता हासिल की। मंगलवार शाम 4:15 बजे प्रेस नोट जारी कर आरोपी की तलाश जारी होने की जानकारी दी है।