बारां: बारां में व्यापारी अपहरण कांड, पुलिस ने तीन आरोपियों की निकाली बारात, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
Baran, Baran | Apr 27, 2026 बारां में ग्लास व्यापारी अपहरण मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों की सार्वजनिक रूप से ‘बारात’ निकाली। यह कार्रवाई शहर के प्रताप चौक से चार मूर्ति चौराहे तक की गई। पुलिस ने आरोपियों को बापर्दा रखते हुए उन्हें घटनास्थलों पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम की तस्दीक कराई