कोंडागांव: ग्राम काकड़ाबेड़ा में 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से किया कीटनाशक का सेवन, जिला अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत काकड़ाबेड़ा में आज बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे 20 वर्षीय युवक मुन्ना राम कश्यप ने खेतों में छिड़कने के लिए घर में रखे जहरीले कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अत्