जमुई: विधिक सेवा केंद्र में
आम लोगों को मिलेगा नि:शुल्क विधिक सहायता एवं विधिक परामर्श
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार की शाम 4:00 बजे तक जमुई जिले के तीन प्रखंड जमुई, लक्ष्मीपुर एवं गिद्धौर के समस्त पंचायत भवन में विधिक सेवा केंद्र का संचालन प्रारंभ किया गया।
प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता तथा पारा विधिक सेवक द्वारा आम लोगों को निशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक परामर्श का कार्य किया गया। आमजनों को निशुल्क विधिक सहायता देने के लिए तथा उनके कानूनी अधिकार के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए विधिक सहायता केंद्र की स्थापना एकल खिड़की के रूप में की गई है। लोगों को निशुल्क सलाह देकर उनके आवेदनों का लेखन तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जन उपयोगी योजनाओं का लाभ दिलाना भी विधिक सेवा केंद्र का महत्वपूर्ण कार्य का अंग है। लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभ के संबंध में भी उन्हें बताया गया। पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता अधिवक्ता आवेदन नोटिस का मसौदा इत्यादि का कार्य भी विधिक सेवा केंद्र से किया जाएगा। विधिक सेवा केंद्र में प्रत्येक रविवार एवं सरकारी छुट्टियों के दिन पैनल अधिवक्ता तथा पारा विधिक सेवक अपने-अपने दिए गए पंचायत भवन में कार्य संपादित करेंगे।
लोगों के द्वारा न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के रूप में न्यायालय के इस पहल को उम्मीद की एक नई किरण के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें समाज के वंचित लोगों को उनके अधिकार के संरक्षण एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। #dalsa #jamuibihar #jamuitopnews
Jamui, Jamui | Aug 23, 2026