दमोह: मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी के शक में पटेरा पुलिस ने बर्रट में निर्दोष बोलेरो चालकों से मारपीट कर ऐंठे लाखों रुपए
Damoh, Damoh | Feb 20, 2024 दमोह जिले मे पुलिस कर्मियों के द्वारा पटेरा थाना क्षेत्र से वाहन चेकिंग के दौरान सारंगपुर निवासी राजू लोधी, विजय सिंह, श्री राम पटेल, देवी सिंह व जाहर सिंह की तीर्थ यात्रा से लौटते वक्त बुलेरो रोककर मुखबिर के द्वारा इनके पास गांजा होने की सूचना दिए जाने के शक में लाखो रुपए ऐंठने की घटना सामने आई है। जिन्होने SP के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।