हुज़ूर: भोपाल समेत प्रदेशवासियों को बीएसएनएल का तोहफा, ₹1 में 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल
Huzur, Bhopal | Aug 2, 2025 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने अपने ग्राहकों के लिए ‘आजादी का प्लान’ लॉन्च किया है। यह प्रमोशनल ऑफर सिर्फ ₹1 में उपलब्ध है, जिसमें 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। यह फ्रीडम एफआरसी प्लान 31 अगस्त 2025 तक वैध रहेगा। यह योजना केवल नए उपभोक्ताओं और एमएनपी के माध्यम से बीएसएनल से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए है|