होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद भोजपुर में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के अटवाल रिसोर्ट बाड़ी में मंगलवार को पुर्विया क्षत्रिय समाज उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्य रूप से शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।