देवघर: उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक शनिवार दोपहर 2:00 बजे आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की प्रखंड वार विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य की गति को सुधारने का निर्देश सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया।