सुल्तानपुर: दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित, SP ने ARM को लिखा पत्र
आगामी त्यौहार दुर्गापूजा महोत्सव में 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।रोडवेज की बसे भी बाईपास होकर गोलाघाट पुल से बस स्टेशन में प्रवेश करेगी और इसी मार्ग से बसें वापस भी जाएंगी।एसपी सोमेन वर्मा ने एआरएम को पत्र लिखकर डायवर्जन की जानकारी दी।वहीं मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।