सुल्तानपुर: कुड़वार बाजार में गांधी जयंती मनाकर लौट रहे बच्चे को बोलेरो ने मारी टक्कर, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
कुड़वार बाजार में केनरा बैंक के पास गांधी जयंती मानने के बाद स्कूल से घर वापस लौट रहें बच्चे को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी।आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर CHC कुड़वार पहुंचे।जहां डाक्टरो ने बच्चे का प्राथमिक उपचार कर उसे राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।