सुल्तानपुर: नवरात्रि से लेकर मूर्ति विसर्जन तक मीट-मांस की दुकानें रहेंगी बंद, DM के निर्देश पर सहायक आयुक्त ने जारी किए आदेश
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 3 अक्टूबर से लेकर जिले में होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव के मूर्ति विर्सजन तक जिले में मीट-मांस,अंडा,मछली,तैयार मांसाहार भोजन सहित सभी मांस की दुकानें बन्द रहेगी।जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना के निर्देश के बाद सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार ने आदेश जारी किया है।