सुल्तानपुर: जिले की अंकुरण फाउंडेशन के डॉ. आशुतोष ने 77 बार रक्तदान किया, लखनऊ बुलाकर राज्य रक्त संचरण ने किया सम्मानित
सुल्तानपुर जिले की अंकुरण फाउंडेशन के सदस्य डॉ.आशुतोष श्रीवास्तव को 77 बार रक्तदान करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।डॉ.आशुतोष श्रीवास्त ने बताया कि मेरे पास लखनऊ राज्य रक्त संचरण परिषद से बुलावा आया।जिसके बाद मैं लखनऊ गया और वहा पर मुझे राज्य रक्त संचरण परिषद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान मैं अपनी पूरी टीम को समर्पित करता हूं।