इटावा: राहतपुरा कांशीराम कॉलोनी में बच्चों के बीच विवाद में परिजनों ने बालक को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जाँच में जुटी
Etawah, Etawah | Jun 25, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहतपुरा कांशीराम कॉलोनी में बुधवार शाम बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद में परिजनों ने 10 वर्षीय सुल्तान पुत्र सलमान को मारपीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद सुल्तान के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल बालक को देर रात 1 बजे मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जाँच सुरु की हैं।