उचकागांव: बरगछिया रेलवे अंडरपास बना झील, सेफ्टी वॉल से तेजी से रिसने लगा पानी
गोपालगंज जिले में पहली माॅनसूनी बारिश ने कुचायकोट-मैरवा मुख्य सड़क पर हथुआ-पंचदेउरी रेल खंड के अंतर्गत आने वाले रेलवे अंडरपास की सूरतेहाल पहली माॅनसूनी बारिश ने ही पूरी तरह बिगाड़ दी है. जलजमाव के कारण यह अंडरपास पूरी तरह से एक गहरी झील में तब्दील हो चुका है. स्थिति इतनी गंभीर हो गयी है कि अंडरपास के दोनों तरफ बनी सेफ्टी वॉल के बड़े-बड़े जोड़ों से झरने की तर