बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स के मुताबिक बीती दो अप्रैल को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहेड़ी थाना क्षेत्र के उलहैता पुर निवासी आरोपी युवक अजीत पुत्र नन्हूं बहला फुसलाकर भगा कर ले गया इतना ही नहीं नाबालिग के पिता के मुताबिक जब उसने आरोपी युवक।के पिता नन्हूं से अपनी बेटी के बारे में मालूम किया तो आरोप है गालियां देकर धमकाया गया।