हरिद्वार: आगामी लोकसभा चुनावों के चलते रानीपुर कोतवाली परिसर में ASP जितेंद्र मेहरा ने CLG मेंबर के साथ की बैठक
लोकसभा चुनावों की तारीख भले ही अभी तय ना हो लेकिन पुलिस महकमे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रानीपुर कोतवाली परिसर में ASP जितेंद्र मेहरा ने क्षेत्र के CLG मेंबर के साथ बैठक की। पुलिस और जनता के बीच संवाद बढ़ाने को लेकर बैठक में चर्चा हुई। स्थानीय स्तर पर अपराधिक तत्वों की समय से पहचान करने और तमाम दंगो को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा की गई।