हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने घर से फरार हुई नाबालिग को सहारनपुर से किया सकुशल बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 1 फरवरी को घर से फरार हुई नाबालिग को सहारनपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस को नाबालिग के पिता ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी बिना कुछ बताए घर से फरार हो गई है। तमाम सीसीटीवी खंगालते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस सहारनपुर पहुंची। जहां के सदर क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया गया है।