हरिद्वार: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में की PC, ज्ञानवापी को लेकर दिया बयान
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने आज हरिद्वार के देवपुरा स्थित प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और ज्ञानवापी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूरा ज्ञानवापी परिसर हिंदुओ को सौंपा जाए। अभी ज्ञानवापी परिसर में श्रंगार गौरी की पूजा शुरू हुई है। वहां भगवान शिव और भगवान नंदी की भी रोजाना पूजा होनी चाहिए।