हरिद्वार: स्कूटी की डिग्गी में छिपाकर अंग्रेजी शराब तस्करी कर रहे युवक को ज्वालापुर की रेल पुलिस चौकी ने 48 पव्वे के साथ पकड़ा
ज्वालापुर क्षेत्र में स्कूटी में छुपा कर अंग्रेजी शराब तस्करी कर रहे एक युवक को रेल पुलिस चौकी ने गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस चौकी ने आरोपी की स्कूटी सीज करते हुए 48 पव्वे अंग्रेजी शराब भी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी राहुल ज्वालापुर के पीठ बाजार का रहने वाला है।