हरिद्वार: मिस्सरपुर क्षेत्र में फिर दिखाई दिया जंगली हाथियों का झुंड, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिस्सरपुर क्षेत्र में आज सुबह सवेरे एक बार फिर से जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने हाथियों की चहलकदमी अपने कैमरे में कैद कर ली और अब सोशल मीडिया पर हाथियों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि आज सुबह सवेरे तीन से चार जंगली हाथी मिस्सरपुर क्षेत्र में घुस आए। काफी देर तक हाथी इधर से उधर चहलकदमी करते रहे।