कटिहार: डेहरिया गाछी टोला में सुई लगने के बाद 14 माह की बच्ची की मौत, सेविका, सहायिका व आशा पर कार्रवाई की मांग
सोमवार की दोपहर 12 बजे 14 माह की बच्ची की मौत इलाज के लिए लाने के क्रम में हो गई। घटना के बारे में मृतिका बिपाशा कुमारी के पिता मनोज पासवान ने बताया की सुई लगने के कारण उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई। पिता ने बताया कि सेविका खुशबू देवी, आशा सुमित्रा देवी और सहायिका के द्वारा उनकी बच्ची को सुई दी गई थी।