कटिहार: कटिहार शहर में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर कई जगह लगाया गया नो एंट्री, बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध
रविवार की शाम 4 बजे यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन के निर्देश पर शहर में नो एंट्री लगाई गई। रविवार को कई पूजा समिति व क्लबों के द्वारा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं बड़ी संख्या में शामिल थे। विसर्जन के दौरान शहर में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। इसे देखते हुए डीएसपी के द्वारा नो एंट्री लगाया गया।