कटिहार: हरला जोड़ी स्थित कमला नदी में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल
सोमवार की दोपहर 1 बजे हरला जोड़ी गांव से 42 वर्ष एक व्यक्ति का शव को पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी नदी में डूब कर मौत हुई थी। मृतक चूरू मुरमुर के पुत्र ने बताया कि उनके पिता और मां घास काटने नदी के उस पार गए थे। वापस नाव से लौट रहे थे। तभी उनके पिता नाव से नदी में गिर पड़े और उनकी डूब कर मौत हो गई।