कटिहार: खेल भवन में राज्य स्तरीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बिहार की अलग-अलग जगह से पहुंचे खिलाड़ी
सोमवार के दोपहर 12 बजे खेल भवन में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद व डीएम मनेश कुमार मीणा ने किया। कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के 20 जिलों से ढाई सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में जीतने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।