कटिहार: कुम्हरी गांव में बाइक सवार अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक गंभीर रूप से जख्मी
सोमवार की दोपहर 2 बजे एक घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो सड़क हादसे के दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के बारे में घायल मो जुबैद के परिजनों ने बताया कि उनका घर पूर्णिया है। युवक चेन्नई जाने के लिए बारसोई बाइक से आ रहा था। इसी दौरान सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी है।