धमतरी: विद्यार्थी और पालकगण रहें सावधान, उत्तर पुस्तिका में नंबर बढ़ाने के फर्जी कॉल आने पर थाने में करें शिकायत
बता दे कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद वर्तमान में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। पूर्व वर्ष 2024 एवं 2025 में बोर्ड परीक्षा में पास करने के लिये विद्यार्थियों व पालकों को फर्जी फोन कॉल आये थे। फर्जी कॉलर द्वारा परीक्षा परिणाम सुधारने के लिये पैसे की अनुचित मांग की गई थी।