नर्मदापुरम में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग की अध्यक्षता में शनिवार को करीब 1 बजे जिला नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल के खेल शिक्षकों तथा नोडल खेल विद्यालयों के प्राचार्यों की संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि डॉ. मनीष वर्मा थे। बैठक का आयोजन संयुक्त संचालक लोक शिक्षण कार्यालय में किया गया।