किशनगंज: भीषण गर्मी से पहले जल स्रोतों का निरीक्षण, तहसीलदार ने दिए आवश्यक निर्देश
जानकारी शनिवार दोपहर 2 बजे मिली किशनगंज-शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आगामी गर्मी और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए शनिवार को तहसीलदार हुकुमचंद मीणा ने भंवरगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में जल स्रोतों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंद पड़े हैंडपंप और वाटर लेवल डाउन होने से बंद बोरवेलों को शीघ्र चालू करवाने के निर्देश प्रशासक को निर्देश दिए।