तुलसीपुर: संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पचपेड़वा ब्लॉक में प्रधान व सचिव ने किया धरना प्रदर्शन, DM को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर पचपेड़वा ब्लाक पर प्रधान व सचिव ने धरना प्रदर्शन किया, धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत विशुनपुर टनटनवा में मनरेगा योजना के तहत निर्मित 3 तालाबों के सापेक्ष की जांच में दोषी पाये गए प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक, जेई व एपीओ के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई। जबकि सभी पेमेंट BDO के डोंगल से किया गया।