तुलसीपुर: गैसड़ी में ग्राम प्रधान संघ ने की बैठक, जिला प्रशासन के रवैये पर जताया असंतोष
सोमवार दोपहर 2 बजे विकासखंड गैसड़ी में ग्राम प्रधान संघ एवं पंचायत सचिवों ने बैठक कर जिला प्रशासन के रवैये पर असंतोष व्यक्त किया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अगर समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ग्राम प्रधान संघ के सचिव ने कहा कि पंचायत के सुचार संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा है विकास कार्यों में बाधा आ रही है।