रमना टोला में विवाद के बाद ठेकेदार ने मजदूर को डंडे से मारा, घायल मजदूर ने सिटी कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
रमना टोला में निर्माणाधीन मकान में जोखिम का काम करने से मना करने पर ठेकेदार बबलू प्रजापति ने मजदूर महेश रैकवार के सिर में डंडा मार दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया । घायल मजदूर महेश बुधवार की दोपहर 01:30 बजे सिटी कोतवाली पहुंचा और ठेकेदार बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी । पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घायल मजदूर महेश क मेडिकल कराया और ठेकेदार पर कार्रवाई कर रही है ।